फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद भटियात में लंपी रोग के मामले हुए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात में लंपी रोग के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र में टीकाकरण के बाद पशु स्वस्थ हो रहे हैं। इसके चलते पशुपालकों ने राहत की सांस ली है। भटियात क्षेत्र में बीते दिनों 60 से अधिक मामले सामने आए थे। इसके बाद विभाग ने टीकाकरण अभियान शुरू किया। पशुओं के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। गौरतलब है कि जिले में 215 मामले अब तक लंपी रोग के सामने आ चुके हैं। विभाग ने टीकाकरण के लिए पांच टीमें गठित की हैं। डॉ. साक्षी का कहना है कि विभाग की ओर से टीकाकरण का अभियान तेज किया गया है। टीकाकरण के बाद मामलों में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें