चंबा के पांगी में एसएमसी कार्यक्रम की अध्यक्षता करती आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल।संवाद
कुलाल को चौथी बार उत्कृष्ट एसएमसी का अवार्ड
पांगी (चंबा)। शिक्षा खंड पांगी के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल को लगातार चौथे वर्ष स्कूल प्रबंधन समिति का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लाइब्रेरी हाल किलाड़ में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल और शिक्षा खंड अधिकारी कर्म चंद ठाकुर मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कुलाल की एमसी को पुरस्कृत किया। इस दौरान अध्यापक सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। अध्यापक को भी लगातार दूसरी बार बेस्ट टीचर का अवार्ड मिला। उन्होंने समुदाय के सहयोग प्रभु समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्यों बच्चों का आभार जताया। मुख्यातिथि आरसी पांगी रीतिका जिंदल ने बताया कि एसएमसी की विद्यालय में अहम भूमिका रहती है। कहा कि अध्यापक और अभिभावक के तालमेल से ही बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव है। संवाद