फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से एक घंटा बंद रही कोटी-सुंडला सड़क

Sat, 25 Jul 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी पुल के आगे मलबा-पत्थर गिरने से लगीं मार्ग के दोनों और वाहनों की कतारें
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने एक घंटे में हटाया मलबा, लोगों से सतर्क रहने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को कोटी-सुंडला मार्ग पर कोटी पुल से आगे हुए भूस्खलन के कारण यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन मौके पर भेजी। मशीन की मदद से सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाया गया। इसके बाद करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक मार्ग पर यातायात सुचारु कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रंजन शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मार्ग बंद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम और जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा गया। दोपहर 12 बजे तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में लोगों से अपील की गई है कि वे पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय पूरी सावधानी बरतें और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें