फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा के आखिरी गांव लंगेरा में पशु पालकों को बांटीं किटें

Sat, 31 Aug 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
लंगेरा गांव में पशु पालकों को मवेशियों के इलाज से संबंधित किट देते वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ:
विज्ञापन
चंबा। जम्मू-कश्मीर से सटे चंबा के सबसे अंतिम गांव लंगेरा में वन्य प्राणी विभाग ने घुमंतू पशु पालकों को मवेशियों को बीमारी से बचाने के लिए किटें वितरित कीं।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के चिकित्सक मोमिन परवेज मलिक ने मवेशियों के स्वास्थ्य की जांच की। कई मवेशी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मिले। इनके लिए पशु पालकों को दवाई निशुल्क दी गई। उन्हें समझाया गया कि वे किस प्रकार से अपने मवेशियों को सीजनल बीमारियों से बचा सकते हैं। वन्य प्राणी विभाग के मंडल अधिकारी कुलदीप जम्वाल ने बताया कि विभाग सहायता के लिए तत्पर है। जिन इलाकों में वे रहते हैं, वहां सर्दियों में वन्य जीवों का अवैध शिकार न हो। उन्हें भी विभाग की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने पशु पालकों को वन्य जीवों का महत्व भी समझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें