फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी की रहने वाली नाबालिग का चंबा से अपहरण

Wed, 07 Jun 2023 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी की रहने वाली नाबालिग लड़की का चंबा से अपहरण हो गया। इसको लेकर नाबालिग के भाई ने पुलिस थाना चंबा में उसके अपहरण की शिकायत भी दर्ज करवा दी है। शिकायत दर्ज होते ही सदर थाना प्रभारी ने अपनी टीमों को नाबालिग की तलाश करने के लिए मुस्तैद कर दिया है। पुलिस की टीमें उन सभी स्थानों में दबिश दे रही है जहां पर नाबालिग के होने की संभावना है। पुलिस इस मामले में नाबालिग के मोबाइल लोकेशन की भी मदद ले रही है। इसके अलावा उसका अपहरण करने वाले के ठिकानों पर भी पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द उनकी बेटी को ढूंढकर उनके सुपर्द किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें