फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खंड स्तरीय युवा संसद में कियाणी स्कूल अव्वल

Wed, 16 Oct 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कियाणी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। सरोल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

पुखरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी स्कूल प्रधानाचार्य धनपत ठाकुर ने दी। बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। वहीं, खंड स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में स्कूलों की भागीदारी बेहद कम दिख रही है। पहले मैहला में आयोजित खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में दो स्कूलों ने भाग लिया था। अब कियाणी में आयोजित प्रतियोगिता में चार स्कूलों ने भाग लिया है। खंड के तहत करीब 12 स्कूल आते हैं। ये युवा संसद कार्यक्रम के लिए पात्र हैं। स्कूल युवा संसद कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि जो स्कूल भाग नहीं ले रहे हैं, उनसे जवाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें