फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा खिरड़ीधार : पठानिया

विज्ञापन
चंबा में डलहौजी के खिरडीधार मेला के समापन समारोह के दौरान मुख्यति​थि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सि
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। खिरड़ीधार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कही। सोमवार को वह तीन दिवसीय खिरड़ीधार मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने छिंज मेला आयोजन समिति नगाली को अपनी ऐच्छिक निधि से 41 हजार रुपये की धन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों की शुरुआत के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मेले, उत्सव और त्योहार हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं, ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ लोगों में सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ाते हैं।इस अवसर पर एसडीएम अनिल भारद्वाज, तहसीलदार रमेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ा और अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें