फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 21 घंटे बाद खड़ामुख-होली मार्ग हुआ बहाल

विज्ञापन
खड़ामुख-होली सड़क पर झंडू के पास चट्टानें तोड़ने के कार्य में जुटे विभागीय मजदूर। संवाद
विज्ञापन
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर झंडू मोड़ को आखिरकार 21 घंटों के बाद लोक निर्माण विभाग ने बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। झंडू मोड़ के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ दरकने और मलबा मार्ग पर गिरने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई।
विज्ञापन


ऐसे में होली से चंबा और चंबा से होली की तरफ कूच करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, हमीरपुर से चोली पुल निर्माण कार्य की सामग्री भी मार्ग बंद होने के कारण एक दिन देरी से चोली पहुंची। मार्ग बहाल होने के बाद लोग अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचे।


बता दें कि खड़ामुख-होली मार्ग झंडू मोड़ के पास शनिवार शाम करीब 2:45 बजे अचानक पहाड़ी दरकने से बड़े-बड़े ल्हासे सड़क पर गिरने से बंद पड़ गया। गनीमत यह रही कि भूस्खलन की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। अन्यथा जान माल का भी नुकसान हो सकता था। मार्ग बंद होने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


दोनों तरफ वाहनों की कतारें खड़ी हो गई। मार्ग अवरूद्ध होने की सूचना लोगों ने लोक निर्माण विभाग को दी। सूचना पाते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी लगाकर मार्ग को बहाल करवाने का कार्य शुरू करवा दिया। लेकिन मार्ग पर चट्टानें अधिक संख्या में गिरने के कारण मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने में अंधेरा हो गया।
इसके बाद भी लोनिवि की मशीनरी और लेबर मार्ग को बहाल करने के कार्य में जुटी रही। बावजूद देररात मार्ग बहाल नहीं होने पर रविवार सुबह फिर से मार्ग बहाल करने का निर्णय विभाग ने लिया। रविवार सुबह एक बार फिर से मार्ग बहाली कार्य आरंभ हुआ। विभागीय लेबर और मशीनरी ने दोपहर 12:00 बजे मार्ग बहाल करवा लोगों को राहत दी।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे मार्ग को बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें