फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से निपटने के लिए सही रखें व्यवस्थाएं : पठानिया

Wed, 05 Jul 2023 07:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मानसून सीजन के दौरान जिले में विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को मानसून सीजन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए समयबद्ध तौर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को जिले की महत्वपूर्ण सड़कों पर भूस्खलन से प्रभावित होने वाले संभावित एवं चिह्नित स्थलों में आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरणों को उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता को इस दौरान लगातार पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जारी आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्यों को जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा-भरमौर (154ए ) के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए। बैठक में वन विभाग के माध्यम से पौधरोपण कार्यक्रम पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता जनशक्ति विभाग राजेश मोगरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता उच्च मार्ग संजीव महाजन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें