फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक रहे अव्वल

विज्ञापन
सूही माता मेले के उपलक्ष पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी
विज्ञापन
चंबा। शतरंज क्लब चौंतड़ा की ओर से जिला स्तरीय सूही मेले के उपलक्ष्य में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। आयोजन समिति की ओर से मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब के अध्यक्ष आरके नाथ ने बताया कि ओपन वर्ग में कार्तिक गोयल शानदार प्रदर्शन करते हुए सूही मेला शतरंज प्रतियोगिता के विजेता बने। डलहौजी के अरुण कुमार द्वितीय, जबकि हरदासपुरा के सुशील नैयर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा खरुड़ा मोहल्ला के ज्योतिर्नय शर्मा, आदित्य महाजन पांचवें, दिवाकर सिंह छठे, मृदुल शर्मा सातवें, पंकज आठवें, प्रणव नेगी नौवें और पीयुष राज दसवें स्थान पर रहे। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें