चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी।संवा
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में सराहन की टीम ने ककियां को दो विकेट से हरा दिया। दिन के दूसरे मैच में करियां ने रावी प्रोजेक्ट की टीम को 57 रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता स्कोरर दर्शन सिंह चौहान ने दी। पहले मैच में ककियां ने पहले बल्लेबाजी की और 91 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराहन की टीम ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मैच में करियां की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रावी प्रोजेक्ट की टीम 92 रन ही बना सकी। करियां ने यह मैच 57 रन से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।