चंबा के सिहुंता में छिंज मेले के दौरान दाव पेच लगाते पहलवान
सिहुंता (चंबा)। कामला छिंज की बड़ी माली का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। जब काफी देर तक कुश्ती का कोई नतीजा नहीं निकला तो मुकाबले को बराबरी पर खत्म किया गया। इनामी राशि दोनों पहलवानों में बांटी गई। यह कुश्ती जस्सा डेरा बाबा नानक और मदू पहलवान दीनानगर के बीच हुई। उन्हें 21,000 रुपये की राशि दी गई। छोटी माली अली पट्टी और नीबू के बीच हुई। अली पट्टी पहलवान विजेता रहा। उन्हें इनाम के रूप में 9000 हजार रुपये मिले। उपविजेता पहलवान को 6,000 रुपये दिए। सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता रात 9:20 बजे तक चली। इसमें छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद, संयोजक कुलभूषण उपमन्यु, सचिव कुंज लाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार, सदस्य माधोराम, सुभाष चंद, लक्ष्मण सिंह, कमल कुमार, रामकुमार और कर्म सिंह ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कुश्ती को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ी।