फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिव के जयकारों से गूंजा कैलाश, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 22 Sep 2023 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के म​णिमहेश डल झील को पार करते ​शिव के गुर।स्त्रोत:विडियो ग्रैब
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। राधाष्टमी का शाही स्नान शुरू होने के साथ कैलाश भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने झल झील में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की भी कामना की।
विज्ञापन

भरमौर से लेकर डल झील तक पूरा दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। सुबह सूर्योदय के समय दर्शन के लिए डल झील पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इसके बाद शाही स्नान करने के बाद अधिकतर श्रद्धालुओं ने घर वापसी की राह पकड़ ली।
जन्माष्टमी पर शाही स्नान से पहले ही मणिमहेश यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जन्माष्टमी पर स्नान के दौरान काफी भीड़ रही। अब राधाष्टमी स्नान शनिवार को संपन्न होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के लिए देश के विभिन्न राज्य पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु भरमाणी माता मंदिर में स्नान करने के बाद यात्रा शुरू करते हैं। राधाष्टमी के स्नान को लेकर जिला मुख्यालय स्थित दशनामी अखाड़ा और चरपट नाथ छड़ी भी मणिमहेश की ओर रुख करती है। भरमौर में भी जातर मेले का आयोजन किया जाता है। राधाष्टमी के शाही स्नान के बाद मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर संपन्न होगी।
एडीसी भरमौर नवीन तनवर ने बताया कि मणिमहेश यात्रा का शाही स्नान शुक्रवार से शुरू हो गया है। कहा कि प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें