फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाषण प्रतियोगिता में ज्योति रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत रैली का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करना रहा। प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भरमौर थाना से प्रवेश कुमार भी मौजूद रहे। रैली भरमौर बाजार से होकर कॉलेज तक निकाली गई। इसके बाद भाषण, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। भाषण प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, अदिति द्वितीय जबकि प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में नवीन, मोनिका, अंजलि, और प्रियंका विजेता रहे। सड़क सुरक्षा क्लब के मुख्य आयोजक डॉ. कृष्ण मुरारी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें