चंबा में न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर को टोपी पहनाकर सम्मानित करते जिला बार एसोसिएशन के पदाधि
चंबा। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के निमंत्रण पर न्यायालय परिसर पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन रावत ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
इसके बाद न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर का स्वागत हिमाचली शाॅल, टोपी और चंबा थाल भेंट कर किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन रावत ने चंबा न्यायालय परिसर भवन को बढ़ाने का आवेदन किया। इस पर न्यायमूर्ति ने खुले दिल से जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के साथ चर्चा की। आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से पूर्ण प्रयास रहेगा कि शीघ्र न्यायालय भवन के निर्माण का कार्य करवाया जा सके। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी, सदस्य समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद