फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमाचल की झांकी में शामिल रहे जितेंद्र और रितिका का फूलों से स्वागत

Thu, 05 Feb 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा पहुंचने पर कलाकारों का स्वागत करते परिजन और अन्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेकर लौटे कलाकार जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर का वीरवार को चंबा पहुंचने पर फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया गया। जितेंद्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर ने हिमाचल की झांकी में शामिल होने का गौरव हासिल किया है। इस दौरान उन्हाेंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर और हर्ष महाजन से भी शिष्टाचार भेंट की। कलाकार रितिका ठाकुर ने कहा कि यह उनकी बचपन की मेहनत का फल है। हमारी संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा हमें आज इस मुकाम तक ले गई है। हमने पूरी कोशिश की है कि चंबा की कला और हिमाचल की शान को देश के सामने बेहतरीन तरीके से पेश कर सकें। जितेंद्र पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन और जिला भाषा अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इस अनुभव को जीवन का यादगार पल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें