फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिज्ञासा कार्यक्रम बना छात्रावास की छात्राओं के लिए पढ़ाई का जरिया

Wed, 14 Aug 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास में समग्र शिक्षा के अंतर्गत पढ़ाई करती  बालिका
विज्ञापन
चंबा। समग्र शिक्षा के तहत जिले में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास में जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत बालिकाओं की शिक्षा के प्रति दिलचस्पी बढ़ रही है। जुलाई से यह कार्यक्रम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम सप्ताह में दो बार आईआईटी गांधीनगर की टीम के सहयोग से चलता है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा के प्रयासों से यह कार्यक्रम जिले में छात्रावासों की बालिकाओं के लिए विज्ञान, गणित आदि विषयों को रुचिकर ढंग समझने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
अभी तक इसके तहत खेल कूद में विज्ञान, संख्या प्रणाली, हवा के दबाव, तापमान तथा आयतन में परिवर्तन स्थानीय संख्या प्रणाली का प्रयोग करके पहेलियां को हल करना बालिकाएं सीख चुकी हैं। जिला समन्वयक डॉ. कविता बिजलवान ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत जिला चंबा में 11 छात्रावास चल रहे हैं। शाम 5:30 से 6:30 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के सत्र में सभी बच्चे रुचि पूर्ण ढंग से अपने सत्र में विषय को सीखते हैं। साथ में प्रैक्टिकल भी देखते हैं। उन्हें किस दिन कौन सा विषय पढ़ाया जाएगा, उसके बारे में पहले से ही विशेष सामग्री दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें