चंबा। चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मुर्गों से लदी जीप चनेड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को चोटें आईं हैं। जबकि जीप में लदे कई मुर्गों की भी मौत हो गई है। हादसे के बाद घायल चालक को उपचार के लिए चंबा अस्पताल में पहुंचाया गया।
यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हादसा शनिवार को सुबह के समय हुआ, जब जीप पठानकोट से मुर्गों की सप्लाई लेकर चंबा आ रही थी।
चनेड़ के पास अचानक जीप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।