फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़क बहाल करने में जुटी जेसीबी खाई में गिरी, चालक की मौत

Mon, 10 Jul 2023 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी से वाया करेलनू होकर चंबा आने वाले मार्ग पर सिया में सोमवार दोपहर को एक जेसीबी के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस थाना डलहौजी के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बरसात के कारण सिया में मलबा आ जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गया था। मार्ग को बहाल करने के लिए जेसीबी लगाई गई थी जिसे चालक अजय कुमार पुत्र महिंद्र कुमार निवासी गांव भट्ठी डाकघर सुदली तहसील डलहौजी चला रहा था। इसी दौरान सड़क का डंगा अचानक धंस गया और जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अजय कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। डीएसपी हेमंत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें