फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुंडला से कोटी तक जाम, पौना घंटा थमे रहे वाहनों के पहिये

Mon, 14 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा-सलूणी मार्ग पर सुंडला के पास लगा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र की सुंडला पंचायत के लोग रोजाना सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान हैं। सोमवार को पौना घंटा सुंडला से कोटी तक ट्रैफिक जाम रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण वाहन रेंगते नजर आए। शाम को 3:00 बजे ट्रैफिक जाम हुआ। यह 3:45 बजे खुला। स्कूल से छुट्टी कर घर जाने वाले विद्यार्थियों से लेकर अन्य लोगों को जाम की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ी।
स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, सुरेश कुमार, जितेंद्र, रवि कुमार, हंसराज और योगराज ने बताया कि सुंडला से कोटी मार्ग के बीच में रोजाना ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसका मुख्य कारण रेत से भरे ट्रकों को निरंतर आवाजाही करना और सड़क किनारे ट्रकों को कहीं भी खड़े कर देना है। इसके अलावा मार्ग पर पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं होना भी जाम का कारण है। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की है कि जाम की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्र उचित कदम उठाए जाएं। उधर, डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि सुंडला में ट्रैफिक जाम की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए नजदीकी पुलिस चौकी के प्रभारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें