फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धन्छौ से हड़सर पहुंचने में ही लग गए 12 घंटे

Thu, 12 Sep 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा में अव्यवस्था ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। मणिमहेश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने लचर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को जमकर कोसा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को धन्छौ से हड़सर तक पहुंचने के लिए 10 से 12 घंटे का समय पैदल सफर करने में लगा। हड़सर से श्रद्धालुओं की आवाजाही न के बराबर ही देखने को मिली। जन्माष्टमी में उमड़ी लोगों की भीड़ के बावजूद भरमौर प्रशासन राधाष्टमी पर शाही स्नान के लिए सबक नहीं ले पाया।
कहा कि प्रशासन ने इतना भी ध्यान नहीं दिया कि यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को हड़सर में आवाजाही के लिए वाहन उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। पवित्र डल झील के इर्द-गिर्द गंदगी फैलाने वालों को रोकने या मना करने के लिए भी कोई कर्मी नजर नहीं आया। पवित्र डल के पास पानी में चप्पलें तैरती हुईं पाई गईं। शौचालय भी श्रद्धालुओं की संख्या के आगे कम पड़ गए। हड़सर से भरमौर तक सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

अरुण कुमार, अमित कुमार, अजय राणा, विशाल राणा, दर्पण वैद, तरुण ठाकुर ने बताया कि यात्रा पर इस बार रिकॉर्डतोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। कई जगह पुलिस जवान कम ही दिखाई जाए। दोनाली से हड़सर जाने वाले श्रद्धालुओं को क्रमवार भेजने के लिए पुलिस जवान नहीं थे। उन्होंने मांग की है कि यात्रा के दौरान खच्चर मार्ग अलग से होना चाहिए। कई बार तो खच्चरों के अचानक आ जाने या धक्का लगने से श्रद्धालु मौत की खाई में गिरने से बाल-बाल बचे हैं। प्रशासन को इसके लिए आगामी समय के लिए अब रणनीति के तहत कार्य करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें