फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी भक्ति करते हैं, उसका ज्ञान जरूरी : महात्मा देस राज

Sun, 15 Feb 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में सत्संग के दौरान मौजूद अनुयायी।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में महात्मा देस राज ने संगत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिसकी भक्ति, जिसकी पूजा करते हैं, उसका ज्ञान जरूरी है। पहले ईश्वर की पहचान जरूरी है। मनुष्य के जीवन का यही एक महत्वपूर्ण सवाल है कि अपने जीवन में सफर तो हर कोई कर रहा है, लेकिन पता ही नहीं है कि जाना कहां पर है। इस सवाल का जवाब केवल और मात्र सतगुरु के चरणों में आकर मिलता है, क्योंकि जब सतगुरु कृपा करके बह्मज्ञान प्रदान कर देता है। आत्मा को परमात्मा से मिला देता है। निराकार प्रभु का दीदार करवा देता है। इस दौरान शाखा प्रबंधक महात्मा एचएस गुलेरिया ने आपसी मिल बर्तन और भाईचारे का का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें