फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकार जनता के द्वार में उठीं समस्याएं, अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 23 Sep 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। छतराड़ी में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में छतराड़ी, कूंर और पियुहरा पंचायतों के लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल से जुड़ीं समस्याएं मुख्यमंत्री के उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया के समक्ष रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया गया, जबकि अन्य के समाधान का आश्वासन दिया गया। इस बीच कार्यक्रम से अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम चंबा को अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, शिव शक्ति मंदिर के प्रवेशद्वार के निर्माण का मामला भी उठा। मुख्य सचेतक ने विभागों को तीन माह में भव्य प्रवेशद्वार तैयार करने के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण में लाडा बजट के उपयोग को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें