फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खिलाड़ियों के बस में रात बिताने के मामले में बैठाई जांच

Wed, 08 Nov 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। लचोड़ी में प्रचंड ठंड के बीच बस में रात काटने वाले स्कूली खिलाड़ियों के मामले को लेकर जांच बैठा दी गई है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा ने मामले में सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मामले में रिपोर्ट भी मांगी गई है। रिपोर्ट के जरिये पता लगाया जाएगा कि आखिर किन अध्यापकों की बच्चों के साथ ड्यूटी लगी थी और ऐसा उन्होंने क्यों किया।
छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ऊना में हुआ था। इसमें भाग लेने के लिए चंबा जिले के भी खिलाड़ी गए थे। छह नवंबर को बच्चे बस के जरिये वापस आ रहे थे। बनीखेत पहुंचने पर शिक्षक बस से उतर गए और स्कूली खिलाड़ियाें को आगे अकेला ही भेज दिया गया। बस रात को करीब तीन बजे वाया चौहड़ा होकर लचोड़ी पहुंची। यहां बच्चों को बस में ही रात बिताना पड़ी। चालक और परिचालक सुबह अपनी रूटीन के मुताबिक बस लेकर चंबा पहुंचे। बच्चों को अकेला भेजने के मामले में अब शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
पिछले करीब एक सप्ताह में इस तरह का यह दूसरा मामला है। शिक्षक बच्चों को बीच रास्ते में छोड़कर घल चले गए। इससे पहले छात्राओं को छोड़ा गया था। इस मामले की भी जांच चल रही है। अब छात्रों को बस में रात बितानी पड़ी है। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने कहा कि इस मामले को लेकर सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी से सूची मांगी जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इन बच्चों के साथ किन स्कूलों के अध्यापकों की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें