फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सुरक्षा कर्मी के लिए चार दिन होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रोजगार कार्यालय की ओर से जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन

13 जुलाई को चंबा, 16 को तीसा में लिए जाएंगे इंटरव्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए चार दिन तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों और स्थानों पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 13 जुलाई को रोजगार कार्यालय चंबा, 14 को डलहौजी, 15 को सुंड़ला और 16 जुलाई को रोजगार उप कार्यालय तीसा में परिसर साक्षात्कार होगा। निजी कंपनी साक्षात्कार के जरिये सुरक्षा कर्मियों के 100 पद भरेगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं निर्धारित की गई है। आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के लिए युवाओं को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो, बायोडाटा सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। यदि रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक हो तो उससे संबंधित दस्तावेज भी साथ रखें। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र वर्मा ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें