धरवाला (चंबा)। स्वास्थ्य खंड चूड़ी के तहत आशा कार्यकर्ता के स्वीकृत 10 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार 14 जनवरी को होंगे। खुंदेल, गान, बलोथ, ब्रेही और ढिमला क्षेत्र से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 14 और सराहन, लुड्डू, चड़ी, फागड़ी एवं अठलुईं क्षेत्र के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 15 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार सुबह 10 बजे से आरंभ होंगे। सभी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा, जिनमें 8वीं, 10 वीं एवं उससे अधिक की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/बीपीएल प्रमाण पत्र (वैध तिथि सहित), विधवा/निराश्रित/तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), वैवाहिक स्थिति का प्रमाण, आवासीय सत्यापन प्रमाण पत्र (वार्ड/गांव), आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा चरित्र प्रमाण पत्र शामिल हैं। साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा।