बनीखेत (चंबा)। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के तहत 12 मई को बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोंखरी मोड़ में नर्सिंग दिवस का आयोजन किया जाएगा। संस्थान की प्रशिक्षक हेमलता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नर्सिंग दिवस पर संस्थान में शपथ ग्रहण करवाने सहित पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम की प्रशिक्षु हिस्सा लेंगी। वहीं, बट्ट कॉलेज ऑफ नर्सिंग के चेयरमैन परवेज अली बट्ट ने कहा कि संस्थान में नर्सिंग प्रशिक्षुओं को बेहतरीन प्रशिक्षण दिए जाने के साथ प्रशिक्षुओं के लिए इस तरह के आयोजन भी किए जाते हैं।