फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : उपायुक्त ने नवाजे शतायु मतदाता

Sun, 01 Oct 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के दौरान वरिष्ठ नागरिक को सम्मानित करते उपायुक्त चंबा: संवाद
विज्ञापन
चंबा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि शतायु मतदाता लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धजन मतदाताओं का चुनावी प्रक्रिया में निरंतर योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृद्धजन मतदाताओं के जज्बे से विशेषकर युवा एवं भावी मतदाताओं को बिना किसी भेदभाव और भयमुक्त होकर मतदान करने के प्रति प्रेरणा अवश्य लेनी चाहिए। इस दौरान उपायुक्त ने 105 वर्षीय शतायु वृद्धजन आईकॉन प्यार सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम जिले के सभी उपमंडलों और मतदान केंद्र स्तर पर आयोजित किया गया। तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह ने मतदान केंद्र-43 जन्नी में 102 वर्षीय शतायु मतदाता सिल्लो देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर वृद्धजन मतदाताओं सहित सहायक आयुक्त मनीष चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें