फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विधायक और पूर्व विधायक के वार्डाें में मुकाबला रोचक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के चुनाव में इस बार सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। विधायक और पूर्व विधायक समर्थित उम्मीदवारों के वार्डों में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। 11 वार्डाें वाली नगर परिषद चंबा में सिर्फ दो ही वार्ड ऐसे है, जहां दो-दो प्रत्याशी आमने सामने हैं। पूर्व भाजपा विधायक पवन नैयर का वार्ड और वर्तमान कांग्रेसी विधायक नीरज नैयर का जुलाहकड़ी वार्ड हॉट सीट बनकर सामने आ रहा है। जुलाहकड़ी वार्ड में मुकाबला दिलचस्प रहेगा। यहां भाजपा समर्थित मीनाक्षी ब्याल और कांग्रेस समर्थित भावना गुलाटी के बीच सीधी भिड़ंत है। दोनों महिला प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं। यह वार्ड विधायक नीरज नैयर का गृह वार्ड भी है। ऐसे में यहां वर्तमान विधायक नीरज नैयर जीत चाहेंंगे। दूसरी तरफ शहर के दूसरे हॉट सीट वार्ड चौंतड़ा में पूर्व में विधायक रहे पवन नैयर की पत्नी ने गत चुनावों में जीत दर्ज की थी और भाजपा समर्थित नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष भी बनी थीं। इस बार नीलम नैयर चुनाव नहीं लड़ रही हैं। ऐसे में पूर्व विधायक के भतीजे सुनील नैयर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला डॉ. संजीव सूरी से है। लिहाजा, दोनों के बीच कड़ी टक्कर के आसार हैं। कुल मिलाकर इन दोनों वार्डों में आगामी पार्षद चुनाव दिलचस्प और रोचक होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें