चंबा। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक की ब्रंगाल शाखा और केयर हेल्थ इंश्योरेंस ने दुर्घटना में जान गंवाने वाली पानो देवी के बेटे परवीन कुमार के लिए मसीहा का काम किया। बैंक प्रबंधन ने शुक्रवार को परवीन कुमार को पांच लाख रुपये के क्लेम सेटलमेंट का पत्र सौंपा।ब्रांच मैनेजर दामिनी, सहायक प्रबंधक इंद्रजीत बाना और कमलदीप जांदू ने यह पत्र सौंपा। इस मौके पर बैंक स्टाफ आरती देवी, ऑफिस असिस्टेंट, केयर हेल्थ कंपनी के राज्य प्रमुख बालम राम ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक चंदन अरोड़ा और क्लस्टर प्रबंधक अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे। शाखा प्रबंधक दामिनी ने बताया कि पानो देवी ने ग्रामीण बैंक से पर्सनल लोन लिया था, जिसे बैंक ने केयर हेल्थ इंश्योरेंस के तहत बीमित किया था। उनकी दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद उनके बेटे को पांच लाख रुपये का क्लेम सेटलमेंट दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन ग्राहकों के बचत या लोन खाते हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में हैं, वे केयर हेल्थ इंश्योरेंस की दुर्घटना लोन इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ये योजनाएं उचित प्रीमियम पर उपलब्ध हैं और मुसीबत के समय परिवार पर वित्तीय बोझ को कम करती हैं।