फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बैठक तक ही रह गए अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश, मूकदर्शक बन गए कर्मचारी

Wed, 06 Dec 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर को साफ-सुथरा रखने के दावे करने वाली नगर परिषद चंबा अवैध हाेर्डिंग्स को हटाने में नाकाम रही है। इस मामले को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने कर्मचारियों को निर्देश थे, मगर अभी तक इन निर्देशों का पालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारी इस मामले को लेकर मूकदर्शक बन गए हैं। अधिकारी भी मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। दरअसल, शहर में अवैध होर्डिंग्स की भरमार है।
इस मामले को लेकर अमर उजाला ने भी खबरें प्रकाशित कीं। इस पर नगर परिषद अध्यक्ष ने आपातकालीन बैठक बुलाई और अधिकारियों को अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए। नगर परिषद के अध्यक्ष के ये आदेश बैठक तक ही सीमित रह गए। जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के नामी कारोबारियों समेत विभिन्न स्कूलों और प्रशिक्षण संस्थान चलाने वाले संचालकों ने शहर में स्थापित नगर परिषद और बिजली बोर्ड की संपत्ति को विज्ञापन का जरिया बना लिया है। इससे जहां शहर की सुंदरता खराब हो रही है, वहीं इन बोर्डाें की वजह से कई बार वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में कभी भी हादसा होने की आशंका रहती है। नगर परिषद चंबा की ओर से इन होर्डिंग्स को हटाने की कवायद शुरू नहीं की गई है। नगर परिषद के कर्मचारी ही अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि बैठक में अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों से इस मामले को लेकर जवाब तलब किया जाएगा और पूछा जाएगा कि ये होर्डिंग्स अब तक क्याें नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें