चंबा। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ चंबा की आमसभा अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संघ ने मांग की है कि एनएसएस का जिला स्तरीय शिविर भरमौर के बजाय जिला मुख्यालय या निकटवर्ती क्षेत्र में आयोजित किया जाए। दीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का जिला स्तरीय शिविर 19 से 23 नवंबर तक भरमौर में प्रस्तावित है। इस अवधि में भरमौर क्षेत्र में अत्यधिक ठंड होती है और हालिया आपदा के कारण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में जिले के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए वहां पहुंचना कठिन रहेगा। प्रवक्ता संघ जिला चंबा इकाई ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इस पांच दिवसीय शिविर को जिले के किसी मध्य स्थान में आयोजित किया जाए, जिससे जिले के सभी विद्यालयों के लिए यह स्थान सुलभ और सुरक्षित हो सके।