फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जंगलों को आग से बचाने के लिए किया प्रेरित

Sat, 20 May 2023 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोल (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में जैव विविधता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मंगलेश शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। ईको क्लब प्रभारी नीता शर्मा ने जैव विविधता दिवस पर जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल परिसर से हरिपुर पंचायत के भद्रम और जीरो प्वाइंट तक रैली निकाली गई। इसके अलावा भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। कनिष्ठ वर्ग की भाषण प्रतियोगिता में स्नेहा, ईवा, हंसिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। वरिष्ठ वर्ग में नेहा पहले, मन्नत और शामली दूसरे जबकि प्रांजल तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में हिमानी, नकुल-सनी और मुस्कान-भूमिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में आयुष ठाकुर पहले, स्नेहा-मेहताब दूसरे और गौरव तृतीय स्थान पर रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नव्या, दक्ष और सोलेमोन क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में मन्नत शर्मा, सौरभ-नीलमनी और यक्षिता-मानसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु अध्यापकों ने कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें