फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भेड़-बकरियों को करवाया कीटनाशक स्नान

विज्ञापन
तुन्नुहट्टी में घूंमतू भेड़पालकों के लिए ​शिविर के दौरान भेड़ बकरियों को कीट नाशक स्नान करवाते
विज्ञापन
चंबा। घुमंतू भेड़पालकों की सहायता के लिए पशुपालन विभाग चंबा की ओर से तुन्नूहट्टी में शिविर का आयोजन किया। इस दौरान विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने भेड़-बकरियों के स्वास्थ्य की जांच की। सौ से अधिक भेड़-बकरियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां भी वितरित की गईं। भेड़-बकरियों को कीटनाशक स्नान करवाया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मुंशी कपूर ने बताया कि जिले के सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि में वे सभी घुमंतू भेड़पालकों को उचित सहायता प्रदान करें। ये भेड़-बकरी पालक 3-4 माह जिले की ऊंची धारों में पलायन करेंगे। उन्होंने सभी घुमंतू भेड़-बकरी पालकों से अपील की है कि वे विभाग की ओर से संचालित शिविरों का लाभ उठाएं और अपने पशुधन को सुरक्षित रखें। 31 मई तक पशु चिकित्सा सहायता शिविरों का आयोजन कर भेड़- पालकों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें