फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मुख्य आरोपी की जमानत पर आज होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नकली नशीली दवा मामले में गिरफ्तार कूरियर कंपनी की मालकिन की जमानत याचिका पर सोमवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जमानत रद्द करने के लिए अपनी स्टेटस रिपोर्ट बनाकर न्यायालय में जमा करवा दी है। अब दोनों पक्षों के अधिवक्ता इस मामले पर बहस करेंगे। इसके आधार पर न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा। इस मामले में तीन लोग स्वास्थ्य विभाग ने गिरफ्तार किए थे। इनमें मुंबई से नकली दवाई बेचने वाला और चंबा में उस दवाई को खरीदने वाले के साथ कूरियर करने वाली कंपनी की मालकिन शामिल हैं। तीनों में कूरियर कंपनी की मालकिन ने जमानत के लिए याचिका दायर की है। जिला अदालत में उनकी याचिका खारिज हो चुकी है। इसलिए उन्होंने अब उच्च न्यायालय में याचिका लगाई है। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सोमवार को अदालत की सुनवाई होगी। फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें