चंबा के समोट में प्रशिक्षिण शिविर के बाद आशा कार्यकर्ता।स्रोत जागरूक पाठक
बनीखेत (चंबा)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनीखेत में आशा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।
शिविर में खंड समोट की 39 आशा कार्यकर्ताओं को आंख, मुंह, नाक, कान, गले के रोगों और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के बारे में प्रशिक्षित किया। बताया गया कि नेत्र रोग आंखों को प्रभावित करने वाले विकार हैं। ये धुंधली दृष्टि से लेकर अंधेपन का कारण बन सकते हैं। प्रमुख रोगों में मोतियाबिंद, ग्लूकोमा काला मोतिया, डायबिटिक रेटिनोपैथी,और कंजंक्टिवाइटिस शामिल हैंं। इनके मुख्य कारण संक्रमण, उम्र, आनुवंशिकी और मधुमेह हैं। पौष्टिक आहार और नियमित जांच से इनका बचाव संभव है। शिविर में सीपीआर से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर हेल्थ सुपरवाइजर वकील चंद एवं अश्वनी ठाकुर, फीमेल हेल्थ वर्कर सुप्रिया पटियाल तथा प्रियंका ने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने वाली सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद