फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर स्टेडियम का मुद्दा विधानसभा चुनाव में उठाएंगे बनीखेत के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम का मुद्दा इस बार विधानसभा चुनाव में जोर पकड़ने वाला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ माह पहले चंबा दौरे के दौरान घोषणा की थी कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में इंडोर स्टेडियम खोले जाएंगे लेकिन अभी तक डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में इसका निर्माण कार्य शुरू होना तो दूर की बात, इसके लिए जगह तक चिह्नित नहीं की गई है। हालांकि, बनीखेत यूथ क्लब के पदाधिकारी और सदस्य बनीखेत में इस इंडोर स्टेडियम को बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मिले थे।
विज्ञापन

उन्होंने क्लब को आश्वासन दिया था कि बनीखेत में यह स्टेडियम बनाया जाएगा लेकिन अभी तीन माह बीतने के बावजूद केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए। इसके चलते डलहौजी विस क्षेत्र के युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं क्योंकि युवाओं को पूरी उम्मीद थी कि केंद्रीय मंत्री अपनी घोषणा को कुछ दिन में पूरा कर दिखाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवाओं ने इस मुद्दे को अब विधानसभा चुनाव में उठाने का निर्णय किया है।
बनीखेत में युवा खेल स्पर्धाओं में भाग लेने की काफी रुचि रखते हैं लेकिन उनके खेलने के लिए यहां मौजूदा समय में एक मैदान है। यहां युवा सिर्फ क्रिकेट और फुटबाल ही खेल पाते हैं। ऐसे में इंडोर स्टेडियम बनने से युवा अन्य खेलों में भी रुचि बढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन

-शुभम राणा
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम बनाने को लेकर युवा लंबे समय से मांग कर रहे हैं। जब केंद्रीय मंत्री ने स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी तो यहां के युवाओं में खुशी की लहर थी। अब निर्माण कार्य में देरी की जा रही है। - संदीप कुमार
डलहौजी विस क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने शासन किया है लेकिन अभी तक युवाओं के लिए इंडोर स्टेडियम नहीं बना है। केंद्रीय मंत्री की घोषणा से युवाओं में उम्मीद जगी थी जो अब टूटने लगी है। - आंतरिक्ष शर्मा
बनीखेत यूथ क्लब इंडोर स्टेडियम बनीखेत में बनाने के लिए कई बार सरकार के नुमाइंदों से मुलाकात कर चुका है। इस विषय को लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी बात की थी लेकिन अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विश्वजीत सिंह ठाकुर, अध्यक्ष यूथ क्लब बनीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें