चंबा चौगान मिंजर मेले के बाद बिखरा पड़ा कूड़ा-कर्कट। संवाद
चंबा। जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह चौगान मैदान में बिखरे पड़े कूड़े के के बीच ही मना दिया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मिंजर मेले के दौरान लगाए अस्थायी उठने के बाद चौगान मैदान की सफाई नहीं करवाई गई है। हालांकि, नगर परिषद और जिला प्रशासन ने 15 अगस्त से पहले चौगान मैदान की सफाई करने के दावे जरूर किए थे, चौगान में अभी कूड़ा बिखरा हुआ है।
दरअसल, आठ दिन तक अंतरराष्ट्रीय मिंजर चौगान मैदान में चलता रहा। इसके बाद अस्थायी बाजार लगा रहा। जिला प्रशासन ने पहले दस अगस्त को अस्थायी बाजार हटाकर मैदान को साफ करवाने की बात कही थी, लेकिन व्यापारियों की मांग पर कारोबार के लिए तीन दिन का और समय दिया। 13 अगस्त को चौगान तो खाली हो गया, लेकिन कूड़ा बिखरा रहा।
नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर का कहना है कि सफाई कर्मचारी चंबा चौगान से कचरा हटाने में डटे हैं। जल्द ही चंबा चौगान साफ करवा दिया जाएगा।