फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में बढ़े पर्यटक, कारोबारियों के चेहरे खिले

Tue, 23 Sep 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मौसम खुलते ही पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। मंगलवार को झील मैदान पर्यटकों से भरा रहा। बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार के साथ पहुंचे। सुबह से लेकर शाम तक मैदान में पर्यटकों की चहल-कदमी होती रही। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर फिर से रौनक लौट आई। तीन महीने से यहां सन्नाटा पसरा हुआ था। पहले भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के चलते पर्यटकों की कमी रही। उसके बाद बरसात में पर्यटकों ने तबाही के मंजरों को देखकर पहाड़ों में जाने से तौबा कर ली। अब धूप खिलने और बारिश का दौर खत्म होने के बाद पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। स्थानीय निवासी विशाल, मनोज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, देसराज, सोनू और राकेश कुमार ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन में मौसम साफ रहा तो पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। इससे स्थानीय लोगों का कारोबार बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें