फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों चौगान से हुई 3 करोड़ आठ लाख की आय : मेहरा

Sat, 20 Jul 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के आयोजिन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा बैठक में मौजू
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक, चौगान दो और चौगान तीन से इस बार 3 करोड़ आठ लाख 12 हजार 650 रुपये की आय हुई है। बचत भवन चंबा में मिंजर मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी एडीएम अमित मेहरा ने दी।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने मिंजर मेला 2024 के संबंध में जिला प्रशासन और मेला आयोजन के लिए गठित विभिन्न उप समितियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी दी।
बैठक में विशेष रूप से सांस्कृतिक उप समिति, लेखा एवं आय उप समिति, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका एवं पुरस्कार वितरण उप समिति, परिवहन उप समिति, चौगान रखरखाव उप समिति, आवास उप समिति तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उप समिति के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिंजर मेले के आयोजन के लिए बेहतर प्रयास किए जाएं, जिससे बीते वर्ष की तरह इस बार भी इसका सफल आयोजन हो सके। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश-विदेश में जिला चंबा की पहचान और शान का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त मिंजर मेला स्थानीय धार्मिक संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप और आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें