फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 1.84 करोड़ से बने मलेड़ पुल का लोकार्पण

Mon, 07 Oct 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भटियात में मलेड़़ पुल का किया लोकार्पण करते विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।स्त्रो
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उप मंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप एक करोड़ 84 लाख रुपये से नवनिर्मित मलेड़ पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मलूंडा और बनेट पंचायतों के सैकड़ों लोगों को अब बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। लगभग 200 करोड़ रुपये की धनराशि से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत वर्ष शुरू की गईं 21 सड़क परियोजनाओं के तहत प्रथम चरण के निर्माण कार्यों को पूरा कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में इन सड़कों को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 50 लोगों की आबादी वाले गांवों को सड़क उपलब्ध करवाने के लिए भी कार्य योजना तैयार की गई है। लोक निर्माण विभाग ने 121 सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने सड़क सुविधा से वंचित सभी गांवों के लिए एंबुलेंस मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाने की बात कही। भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क घनत्व को सौ प्रतिशत तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए वन, विद्युत मंडल कार्यालय और सिविल न्यायालय खोलने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय और हटली में पुलिस पोस्ट शुरू करने की अनुमति सरकार की ओर से दी गई है।
उन्होंने कहा कि चुवाड़ी में बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण को लेकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत जल्द स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का जिक्र भी किया। इससे पहले कुलदीप पठानिया का यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें