फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सिटी में आज

Mon, 05 Oct 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
काम की बात
विज्ञापन

-
आवेदन मांगे... बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 16 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद कुंडी-I, बैली, घरमाणी, चड़ी-I तथा किलोड़ आंगनबाड़ी केंद्रों में हैं। आंगनबाड़ी सहायिका के पद कुंडी-II, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़ , दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार तथा मांडला आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त हैं।

आज खास
-
खेलकूद
प्रतियोगिता : चंबा चौगान में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सुबह 10 बजे समापन होगा।

शिक्षा
कार्यशाला : चंबा कॉलेज में विद्यार्थियाें के लिए सुबह 10 बजे कार्यशाला शुरू होगी।

शिविर : सीनियर सेकेंडरी स्कूल कियाणी में एनएसएस शिविर के दौरान सुबह 9 बजे सफाई अभियान चलाया जाएगा।

धार्मिक
पूजा-अर्चना : हनुमान मंदिर मुगला में अपराह्न 4 बजे विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

बैठक : चंबा में दशहरे की तैयारियों को लेकर सुबह 10 बजे बैठक आयोजित होगी।

मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी-कमरा नंबर

बाल रोग : डॉ. विजय यादव (कमरा नंबर-311)। सेकेंड फ्लोर ओपीड़ी।
मेडिसिन : डॉ. उमर (कमरा नंबर-213)। फर्स्ट फ्लोर ।
नेत्र ओपीडी : डॉ इयति (कमरा नंबर-423)। फोर्थ फ्लोर।
आर्थो : डॉ. अनुज (कमरा नंबर-207)। फर्स्ट फ्लोर।
गायनी : डॉ. सपना (कमरा नंबर-311)। सेकेंड फ्लोर।
सर्जरी : डॉ. अरविंद (कमरा नंबर-209)। फर्स्ट फ्लोर।
त्वचा रोग : डॉ. रितु(कमरा नंबर-317)। सेकेंड फ्लोर।

- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें