काम की बात
-
बिजली बंद रहेगी... विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के तहत 11 केवी चुवाड़ी फीडर के आवश्यक रखरखाव के चलते शनिवार 4 जुलाई को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक बाधित रहेगी। इस कार्य के चलते चुवाड़ी फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों चुवाड़ी, अंग्रेड़ और तुर्कडा में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। शट-डाउन मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मौसम खराब होने कि स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। यह जानकारी विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने दी।
बैठक : पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक डे केयर सेंटर में सुबह 10 बजे होगी।
क्रिकेट : चंबा चौगान में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत ब्लैक कोबरा ओर रूणेगा के बीच मैच सुबह 9 बजे से होगा।
कॅरिअर काउंसलिंग : रोजगार कार्यालय बालू में कॅरिअर काउंसलिंग सुबह 10 बजे से होगी।
प्रशिक्षण : बैडमिंटन को लेकर प्रशिक्षण शिविर बैडमिंटन हॉल में सुबह 8 बजे से होगा।
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी
-
बाल रोग : डॉ. विजय यादव।
मेडिसिन : डॉ. उमर जलाली।
नेत्र ओपीडी : डॉ आदित्य।
आर्थो : डॉ. मनोज।
गायनी : डॉ. सपना।
सर्जरी : डॉ. अश्वनी।
त्वचा रोग : डॉ. रितु।
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392
-