धार्मिक कार्यक्रम - चंबा शहर के मुख्य चौक पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा।
ग्राम सभा - कियाणी पंचायत में चिट्टे को लेकर विशेष ग्राम सभा पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगी।
वैक्सीनेशन - मेडिकल कॉलेज चंबा में हेपेटाइटिस बी के खात्मे के लिए वैक्सीनेशन अभियान सुबह 10 बजे से चलेगा।
स्टॉल - चंबा के चौगान नंबर दो में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों के स्टॉल पूर्वाह्न 11 बजे लगाएंगी।