शिलान्यास - विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया दोपहर 12 बजे पारोल गोला-भियोरा लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे।
कार्यशाला - चंबा बचत भवन में सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशाला पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगी।
क्रिकेट - पुलिस मैदान बारगाह में विंटर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत द्रबला और पंजूगला बॉय के बीच मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
सफाई अभियान - रावमापा रायपुर में एनएसएस शिविर के तहत स्वयंसेवी परिसर के आसपास सुबह 10 सफाई अभियान चलाएंगे।
प्रशासन गांव की ओर - विधानसभा भटियात की ग्राम पंचायत गगाहर और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह ककीरा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।