काम की बात
बिजली बंद रहेगी... विद्युत उपमंडल तीसा के अधीन आते 33 केवी लाइन की मरम्मत के चलते खुशनगरी और झझाकोठी फीडर के तहत आते क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से लेकर शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।
-
आज खास
-
बैठक
चर्चा : तेलका यूथ क्लब के पदाधिकारी सुबह 10 बजे सार्वजनिक लाइब्रेरी में प्रतियोगी किताबों की संख्या बढ़ाने के लिए बैठक में चर्चा करेंगे।
शिक्षा
योगाभ्यास : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में एनएसएस शिविर के दौरान स्वयंसेवी सुबह 7 बजे योगाभ्यास करेंगे।
सालाना समारोह : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका में सुबह 10 बजे स्कूल का सालाना समारोह और संविधान दिवस मनाया जाएगा।
जागरूकता
शिविर : ग्राम पंचायत सिंगी में पूर्वाह्न 11 बजे कृषि विभाग की ओर से किसानों को शिविर में खेतों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
अभियान : बाल विकास परियोजना की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे चुवाड़ी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित होगा।
-
मेडिकल कॉलेज चंबा
-
बाल रोग विभाग : डॉ. विजय यादव (कमरा नंबर-311) दूसरा तल
मेडिसिन विभाग : डॉ. उमर (कमरा नंबर-213) प्रथम तल
नेत्र विभाग : डॉ. इयति (कमरा -423) चतुर्थ तल
आर्थो विभाग : डॉ. अनुज (कमरा नंबर-207) प्रथम तल
गायनी विभाग : डॉ. सपना (कमरा नंबर-311) द्वितीय तल
सर्जरी विभाग : डॉ. अरविंद (कमरा नंबर-209) प्रथम तल
त्वचा रोग विभाग : डॉ. रितु (कमरा नंबर-317) द्वितीय तल
आपातकालीन नंबर 01899-222392
नोट : आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदलाव भी किया जा सकता है।