गैस की आपूर्ति... करियां स्थित घरेलू गैस एजेंसी की गाड़ी मुगला बाजार और हरदासपुरा बाजार में पूर्वाह्न 11 बजे गैस की आपूर्ति करेगी। ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं की आपूर्ति डोर-टू-डोर की जाएगी। यह जानकारी प्रबंधक राजमल ठाकुर ने दी।
आज खास
-
धार्मिक
पूजा-अर्चना : शिव मंदिर मुगला में सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना सुबह 7 बजे से होगी।
आस्था : मणिमहेश यात्रा के लिए दशनामी अखाड़ा की छड़ी सुबह 6 बजे मैहला से राख के लिए रवाना होगी।
खेलकूद
क्रिकेट : चौगान में चल रहे वेटरन क्रिकेट कप के तहत ब्लैक कैप्स और बरौर के बीच मैच सुबह 9 बजे से होगा।
प्रशिक्षण : एचपीसीए क्रिकेट अकादमी हरिपुर में क्रिकेट को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर अपराह्न 3 बजे से दिया जाएगा।
काउंसलिंग सत्र : जिला रोजगार कार्यालय चंबा में सामूहिक काउंसलिंग सत्र का आयोजन दोपहर 12 बजे से होगा।