काम की बात
गैस की आपूर्ति ... करियां स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी पूर्वाह्न 11 बजे सुल्तानपुर, बालू और परेल में गैस की आपूर्ति करेगी। यह जानकारी प्रबंधक राजमल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ता डीएसी नंबर दिखाकर ही गैस की खरीद करें।
आज खास
संवाद : पंचायत मैहला में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
शिविर : हरिपुर स्थित एचपीसीए क्रिकेट अकादमी में विशेष प्रशिक्षण शिविर सुबह 7 बजे से होगा।
दौरा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11 बजे सिहुंता में लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
क्रिकेट : उदयपुर मैदान में हिमालयन टाइगर और टाइगर जूनियर के बीच मैच सुबह 9 बजे से होगा।