काम की बात
-
हथियार लेकर चलने पर रोक... जिला दंडाधिकारी चंबा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला चंबा की संपूर्ण सीमा में हथियारों के प्रदर्शन, आवागमन एवं सार्वजनिक स्थलों पर ले जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। यह आदेश चुनाव प्रक्रिया की औपचारिक समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे।
आज खास
बैठक : तेलका यूथ क्लब के पदाधिकारी तेलका लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा की किताबें बढ़ाने को लेकर सुबह 10 बजे बैठक करेंगे।
रिहर्सल : डलहौजी स्थित बचत भवन में नप चुनावों को लेकर तैनात कर्मचारियों की रिहर्सल करवाई 10:00 बजे से करवाई जाएगी।
धरना : बैरा सियुल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना दोपहर 1:30 बजे होगा।
अभ्यास: पुलिस मैदान बारगाह में बास्केटबाल का अभ्यास करने के लिए युवा सुबह 6 बजे एकत्रित होंगे।
सेहत : - पैराड्राइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच सुबह 10 बजे से होगी।
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी
बाल रोग : डॉ. विजय यादव।
मेडिसिन : डॉ. सुभाष।
नेत्र ओपीडी : डॉ आदित्य।
आर्थो : डॉ. मनोज।
गायनी : डॉ. सोनम।
सर्जरी : डॉ. अश्वनी।
त्वचा रोग : डॉ. रितु।
मनोरोग विशेषज्ञ : डॉ. नीरज।
-
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392
-