काम की बात
राशन मिलेगा... डिपो करियां में पॉस मशीन खराब है। इसके चलते राशन वितरण में परेशानियां पेश आ रही हैं। डिपो संचालक निखिल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को ओटीपी पहले जारी हो चुके हैं, वे राशन की खरीद के लिए आएं। मशीन ठीक होते ही अन्य उपभोक्ताओं को भी राशन वितरित कर दिया जाएगा।
आज खास
भंडारा : मुगला स्थित शनिदेव मंदिर में ज्येष्ठ शनिवार के उपलक्ष्य पर भंडारा दोपहर 12 बजे से होगा।
शिविर : पंचायत समिति हॉल चंबा में प्रधानों और उप प्रधानों के प्रशिक्षण शिविर का समापन दोपहर 3 बजे होगा।
क्रिकेट : उदयपुर में चल रही मिंजर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गैहरा और द्रबला के बीच मैच सुबह 9 बजे से होगा।
प्रशिक्षण : एचपीसीए क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर सुबह 7 बजे से होगा।
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी-कमरा नंबर
बाल रोग : डॉ. विजय यादव (कमरा नंबर-311)। द्वितीय मंजिल
मेडिसिन : डॉ. सुनील (कमरा नंबर-213)। प्रथम मंजिल।
नेत्र ओपीडी : डॉ इयति (कमरा नंबर-423)।चतुर्थ मंजिल।
आर्थो : डॉ. मानिक सहगल (कमरा नंबर-207)। प्रथम मंजिल।
गायनी : डॉ. अलीजा (कमरा नंबर-311)। द्वितीय मंजिल।
सर्जरी : डॉ. अरविंद (कमरा नंबर-209)। प्रथम मंजिल।
त्वचा रोग : डॉ. रितु (कमरा नंबर-317)। द्वितीय मंजिल।
-
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392